फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर 34 में लगाए शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला की ओर से सेक्टर-34 में मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। यह आयोजन महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी मनसा देवी, अमर उजाला फाउंडेशन, निफा चंडीगढ़ एवं रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें 55 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर का उद्घाटन ब्लड कैंप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण सिंह रावत और विनीत जगोता ने किया। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग एवं प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। इस अवसर पर ट्रस्ट के संतोख सिंह बिट्टू, गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल, शिवांजलि आदि उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिह्न व बैज देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें