फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 5498 विद्यार्थियों को डिग्री-डिप्लोमा, सपनों को मिली उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के रीजनल सेंटर में मंगलवार को इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जहां हजारों विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया। रीजनल सेंटर में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. रेनू विग बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए समाज के विकास में अपने ज्ञान और कौशल का योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रीजनल सेंटर चंडीगढ़ के कुल 5498 शिक्षार्थी डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र प्राप्त करने के पात्र थे, जिनमें से करीब 300 विद्यार्थियों को समारोह के दौरान मंच पर डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर हीरा सिंह (एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) और साग्रिका वर्मा (एमटीटीएम) ने गोल्ड मेडल हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। प्रो. उमा कांजीलाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इग्नू लगातार समावेशी और लचीली शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और आजीवन सीखने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
विद्यार्थियों को जीवनभर सीखने के लिए किया प्रेरित
रीजनल सेंटर चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानू प्रताप सिंह ने भी विद्यार्थियों को जीवनभर सीखते रहने और समाज के हित में अपने ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रीजनल सेंटर के लिए स्थायी भवन की पहचान की प्रक्रिया जारी है और सरकारी कॉलेजों में नए लर्नर सपोर्ट सेंटर्स खोलने की दिशा में पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें