फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में सुरक्षा कर्मियों समेत 510 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की पूर्व संध्या पर पीजीआई के सुरक्षा विंग द्वारा 23वां रक्तदान शिविर बुधवार को जाकिर हॉल में आयोजित किया गया। इस मौके पर 510 से अधिक युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन पीजीआई के डीन (एकेडमिक्स) प्रो. राधा कांत राठो और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. अशोक कुमार ने किया। रक्तदान शिविर का संचालन पीजीआई ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की टीम ने किया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी गुरशरण सिंह कोरे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर, नर्स, तकनीशियन, छात्र-छात्राएं, सुरक्षा कर्मी, साथ ही सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान शामिल हुए।
कुल 511 युवाओं ने रक्तदान किया, जबकि समय की कमी और स्वास्थ्य कारणों से 80-90 लोग रक्तदान नहीं कर पाए। इस दौरान 37 स्वयंसेवकों ने अंगदान का संकल्प भी लिया। सुरक्षा विंग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आगे आकर रक्तदान कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें