देश का एक राज्य 50 साल का होने जा रहा है। इस खुशी को धूमधाम से सेलिब्रेट करने की तैयारी चल रही है। ये राज्य है हरियाणा, जो नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर राज्य बना था। प्रदेश की सरकार गोल्डन जुबली को बेहद धूमधाम से मनाएगी।
एक नहीं बल्कि दो-दो जश्न होंगे। दरअसल, 26 अक्तूबर को प्रदेश की वर्तमान सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। एक नंवबर को राज्य गठन के 50 साल पूरे रहे हैं। ऐसे में जश्न जबरदस्त होगा।
मुख्यमंत्री खट्टर ने बुधवार को इस संदर्भ में मंत्रियों के साथ चर्चा की। बैठक में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सीपीएस श्याम सिंह राणा और कमल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। बैठक में हरियाणा की गोल्डन जुबली पर पूरे साल कार्यक्रम किए जाने पर चर्चा हुई।