फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 50 टैक्सी स्टैंड संचालकों ने नहीं दी सिक्योरिटी मनी, सील करने के आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 50 टैक्सी स्टैंड संचालकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। नगर निगम ने सिक्योरिटी मनी जमा न करने वाले स्टैंड सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निगम ने 21 जनवरी तक की मोहलत दी थी, लेकिन अधिकांश संचालक तीन महीने की सिक्योरिटी मनी जमा करने की मांग पर अड़े रहे। उनकी मांग खारिज कर दी गई। सिर्फ दो संचालकों ने ही पैसे जमा किए हैं, जबकि बाकियों के खिलाफ निगम ने सीलिंग के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की पार्किंग ब्रांच ने बुधवार को 50 टैक्सी स्टैंड का फिजिकल कब्जा लेने का आदेश जारी किया है। यह फैसला उन टैक्सी स्टैंड संचालकों के खिलाफ लिया गया है, जिन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की। निगम ने आदेश जारी किया था कि संचालकों को 6 महीने की रिफंडेबल सिक्योरिटी जमा करना, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड आदि औपचारिकताएं पूरी करनी थी।
निगम ने पिछले साल 9 दिसंबर को 15 दिन का समय दिया था, लेकिन टैक्सी संचालकों ने अतिरिक्त समय की मांग की। इसके बाद 21 जनवरी को निगम ने सभी को सूचित कर दिया कि और अधिक समय नहीं दिया जाएगा। निगम के अनुसार कुल 52 टैक्सी स्टैंड संचालकों में से केवल 2 ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की हैं। ऐसे में नगर निगम ने शेष 50 टैक्सी स्टैंड का कब्जा लेने का आदेश जारी किया है। सीलिंग के आदेश के बाद कई संचालक नेताओं और निगम अधिकारियों के पास पहुंचे, जिसके बाद निगम ने तीन दिन का समय दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें