अब तक हरियाणा के 654 लोग हुए डिपोर्ट
इससे पहले भी अमेरिका में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों को भारत में हथकड़ी पहनाकर सेना के जहाज से भारत डिपोर्ट कराया गया है। जनवरी से जुलाई 2025 तक हरियाणा के कुल 604 लोगों को डिपोर्ट कराया गया, जो विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। वहीं, अब हरियाणा से डिपोर्ट होने वालों की संख्या 654 हो गई है।
सुरजेवाला ने सरकार पर कसा तंज
राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि अमेरिका से आई भाजपा निर्मित पलायन के श्राप की एक और किस्त, प्रदेश के नौजवानों की बेबसी और बदहाली को बयां कर रही है। हरियाणा के 50 बच्चे बेड़ियों में लौटें हैं। उन्होंने लिखा कि चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी रील बनाने को रोजगार बता रहे थे।
हरियाणा के सीएम सब कुछ बर्बाद करके धन्यवाद रैली के जलसे में डूबे हैं। यह देश व हरियाणा को शर्मसार करने वाली जबरन पलायन को मजबूर करने वाला सच है, 50 नौजवानों में कईयों को वर्षों की कैद और यातना के बाद हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर अमेरिका से आया जहाज दिल्ली पटक गया। किसी ने घर बेचा तो किसी ने कर्जा लिया..आखिर में मिला जुल्म, जलालत और कभी ना मिटने वाला जख्म।