फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में डेंगू के 50 मरीज मिलने से हड़कंप

Thu, 11 Sep 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में इस सीजन में अभी तक डेंगू के 50 मामले आने के बाद शासन में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन


सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी ने स्टेट टास्क फोर्स की बैठक बुलाकर डेंगू की रोकथाम के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सभी विभागों को सहयोग करने के लिए कहा गया है। ज्याणी ने कहा कि  प्रदेश सरकार ने डेंगू मामलों की पड़ताल के लिए रिव्यू कमेटी गठित की है। यह डेंगू के मरीजों की पुष्टि करेगी।

साथ ही चेतावनी दी कि डेंगू की दहशत फैलाने वाले निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी निजी अस्पतालों को डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जानकारी विभाग के पास भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन


ज्याणी ने बताया कि डेंगू मच्छर के लारवे को मारने वाली मछली की किस्म तैयार करने के लिए मछली पालन विभाग से समझौता किया गया है। डेंगू के 90 प्रतिशत केस शहरों से आ रहे हैं। इसलिए सभी विभाग मिलकर डेंगू की रोकथाम के लिए मुहिम चलाएंगे। संबंधित विभागों के कर्मचारी घरों की चेकिंग करेंगे और पानी की सफाई न करने वालों के चालान काटेंगे। वाटर सप्लाई विभाग को पानी की लीकेज बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ज्याणी ने बताया कि डेंगू की मुफ्त जांच के लिए राज्य के 15 अस्पतालों में सेंटीनल सर्विलेंस सिस्टम स्थापित किया गया है, जबकि 20 जिला अस्पतालों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


छह अस्पतालों में ब्लड एफरेसिस मशीनें लगाई गई हैं। जिन क्षेत्रों मेें अधिक मरीज मिल रहे हैं, वहां स्प्रे कराया जा रहा है। इस मौके पर सीपीएस डॉ. नवजोत कौर, प्रमुख सचिव विन्नी महाजन, पीएचएससी एमडी हुसन लाल, डायरेक्टर हेल्थ डॉ. करनजीत सिंह भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें