फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: देरी से पहुंचने पर क्लर्क भर्ती का टाइपिंग टेस्ट देने से वंचित रह गए 50 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में एक निजी स्कूल में एसएसएस बोर्ड की ओर से क्लर्कों की भर्ती का टाइपिंग टेस्ट था लेकिन एक मिनट से लेकर ढाई मिनट के देरी के कारण 50 अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। यह अभ्यर्थी पंजाब के विभिन्न जिलों से आए हुए थे और देरी कारण उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा में बैठने का समय चार बजे का था लेकिन उन्हें परीक्षा में यह कहकर नहीं बैठने दिया कि परीक्षा में पहुंचने का समय तीन बजे का था जबकि टेस्ट देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि उनको जारी किए गए रोल नंबर में कहीं भी नहीं लिखा गया था कि तीन बजे पहुंचना होगा। होशियारपुर से आई मनीषा गिल व फरीदकोट से आई मनदीप कौर ने बताया कि वह तो केवल दो से ढाई मिनट ही लेट हुई हैं उन्हें फिर भी अंदर नहीं जाने दिया। यह तो उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। परीक्षा देने आए नवजोत कौर मुल्लापुर, रीमा रानी लुधियाना, मनीषा गिल होशियारपुर, रमनदीप कौर फरीदकोट, इंद्रजीत कौर, रविंदर सिंह, अभिमन्यु सैनी, मनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि ने बताया कि वह दूर दूर के जिलों से यहां टाइपिंग टेस्ट देने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग सवा तीन बजे यहां पहुंच गए थे 15 मिनट लेट होने के कारण भी उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। मामले को लेकर केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि बोर्ड की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार तीन बजे केंद्र में पहुंच कर एंट्री लेना जरूरी था। हम दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।
हलका विधायक को लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला प्रवेश

अभ्यर्थियों ने हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा से फोन पर गुहार लगाई। इस पर विधायक ने जीरकपुर के एसएचओ को मौके पर भेजा लेकिन उनकी कोशिशों के बाद भी केंद्र के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को परीक्षा नहीं देने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें