फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में तैयार किया 50 बेड का अस्पताल, आज से हो जाएगा शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की अपील के बाद सेक्टर-23 के बाल भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी ने 48 घंटे में 50 बेड का मिनी कोविड केयर सेंटर तैयार कर दिया है। सोसाइटी के एचएस सब्बरवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर तक वह इस सेंटर को शुरू कर देंगे और मरीज यहां भर्ती होना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

एचएस सब्बरवाल ने बताया कि सोसाइटी ने कोविड केयर सेंटर में सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। हर कमरे में टीवी लगाए गए हैं और सोसाइटी की ओर से मेडिकल स्टॉफ, नर्स, दवाइयां, भोजन व अन्य सामानों की किट मुहैया कराई जा रही है। सब्बरवाल ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें मंजूरी मिली और शनिवार से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। रविवार दोपहर तक ऑक्सीजन की फिटिंग का काम पूरा कर लिया गया। दिन-रात की मेहनत के बाद सोमवार को वह इस सेंटर को शुरू कर देंगे। रविवार को मिनी कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग ने भी दौरा किया और स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देखा कि सोसाइटी की तरफ से अधिकतर कार्यों को पूरा कर लिया है। उन्होंने स्वच्छता पर खास ध्यान रखने के निर्देश दिए।
सेंटर शुरू नहीं, पहले ही भर्ती होने के लिए आने लगे फोन
एचएस सब्बरवाल ने बताया कि अभी सोसाइटी की तरफ से सेंटर का कार्य पूरा भी नहीं हुआ था कि लोगों ने यहां भर्ती होने के लिए फोन करने शुरू कर दिए हैं। सब्बरवाल ने बताया कि रविवार तक करीब 20 से 22 लोग पहले ही भर्ती होने की बात कह चुके हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि यहां पर सिर्फ उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जिन्हें ऑक्सीजन की बेहद जरूरत होगी। यहां मौजूद डॉक्टर मरीज की रिपोर्ट्स को देखेंगे, उसके बाद उन्हें भर्ती करने का फैसला लिया जाएगा। सब्बरवाल ने बताया कि यहां पर जो भी सुविधाएं दी जाएगी, उसके लिए मरीज से एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। सोसाइटी की तरफ से ही डॉक्टर भी तैनात किए जाएंगे, जो मरीजों की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें