पांच साल की एक मासूम बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर युवक ने उससे दुराचार किया। पंचकूला की राजीव कॉलोनी निवासी राजेश (35) ने मौली कांप्लेक्स में रहने वाले अपने एक दोस्त मानसिंह के कमरे में इस वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी राजेश पत्नी से झगड़ने के बाद तीन-चार दिन से अपने दोस्त के घर मौली कांप्लेक्स में रह रहा था। पांच साल की बच्ची के साथ उसने रेप करके अपने दोस्त को भी शर्मसार कर दिया है। मौली जागरां थाना पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर मासूम का मेडिकल करवा मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज करवाए और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मौली जागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह 9.15 बजे बच्ची जब अपने घर के पास खेल रही थी तो राजेश उसको बिस्कुट खिलाने का लालच देकर दोस्त मानसिंह के कमरे ले गया। मानसिंह अपने काम पर गया हुआ था और घर खाली था।
यहां उसने बच्ची से रेप किया। खून से लथपथ रोते हुए बच्ची अपने घर पहुंची और अपने पिता को सारी बात बताई। पिता ने तुरंत इनकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा कर मामले की जांच शुरू की। हालांकि इस दौरान आरोपी राजेश भाग गया। देर शाम तक पुलिस को उसे पकड़ने में छापामारी कर रही थी।