फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में बनाए गए 5 रैन बसेरे, देखिए, कहां-कहां?

Fri, 15 Jan 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पांच स्थानों पर रैन बसेरे स्थापित किए हैं। रैन बसेरों में रहने वाले को सोने के लिए गद्दे, कंबल, तकिया, चाय व रस की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


जिले में सेक्टर-15 स्थित रेडक्रॉस वृद्ध आश्रम, रत्तपुर कालोनी पिंजौर में खेड़ा मंदिर के पास, बिटना रोड पिंजौर में सामुदायिक केंद्र, नगर निगम कार्यालय कालका के नजदीक सरकारी आवास में और कालका बस स्टैंड में एक-एक रैन बसेरा स्थापित किया गया है।

रेडक्रॉस वृद्ध आश्रम में बनाए गए रैन बसेरे में 100 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है। नगर निगम पंचकूला की ओर से रत्तपुर कालोनी पिंजौर में खेड़ा मंदिर के पास 30 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है। बिटना रोड पिंजौर में सामुदायिक केंद्र में बनाए गए रैन बसेरे में भी 30 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यालय कालका के नजदीक सरकारी आवास में भी नगर निगम पंचकूला की ओर से रैन बसेरा स्थापित किया गया है। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा कालका बस स्टैंड में एक रैन बसेरा स्थापित किया गया है।

रेडक्रॉस की सचिव विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में स्टाफ के सदस्यों ने लोगों को रैन बसेरों में रात बिताने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने कहा है कि यदि आसपास कोई व्यक्ति खुले आसमान में सो रहा है तो वे रैन बसेरों में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें