फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की समस्याओं पर मेयर से 5 सवाल

Sat, 16 Aug 2014 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सवाल: शहर में पानी की बर्बादी के लिए क्या आम आदमी जिम्मेवार है?
विज्ञापन

जवाब: इस बारे में मेयर हरफूलचंद्र कल्याण का कहना है कि यदि आज हमने पानी की बर्बादी को नहीं रोका तो आने वाली पीढ़ियों को इसका नुकसान झेलना पड़ेगा। इस पर फॉसवेक के सदस्य हितेश पुरी मानते हैं कि लोग खुद ही पानी बर्बाद कर रहे हैं। घरेलू जीवन की छोटी-छोटी आदतें बदले तो पानी की बर्बादी को काफी रोका जा सकता है।

दूसरा सवाल

सवाल: पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग गंदगी फैलाते हैं, क्या ये सही है?
जवाब: मेयर कल्याण कहते हैं कि लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझकर कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए। समाजसेवी संजीव राणा कहते हैं कि चंडीगढ़ एक साफ-सुथरा शहर है। यदि सब लोग मिलकर शहर को साफ रखें तो यहां गंदगी नजर नहीं आएगी।

तीसरा सवाल

सवाल: अफसरों की शहर की जनता के प्रति क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए?
जवाब: पार्षद सौरभ जोशी का कहना है कि अफसरों को हमेशा समय पर दफ्तर पहुंचना चाहिए। जनता के वक्त की भी कद्र करनी चाहिए और उन्हें उचित समय देकर उनकी समस्याओं का हल करना चाहिए। वहीं मेयर कल्याण कहते हैं कि बतौर मेयर उन्होंने हमेशा जनता के कामकाज को ही पहल दी है।
विज्ञापन

चौ‌था सवाल

सवाल: शहर के विकास पर आपसी राजनीति कब तक चलेगी?
जवाब: मेयर कल्याण का कहना है कि पार्षद और मेयर जनता के चुने हुए नुमाइंदे हैं। उन्हें निजी हित और राजनीति को छोड़कर पहले विकास पर ध्यान देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें