जाट आंदोलन मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब हरियाणा में स्वाइन फ्लू का कहर टूट पड़ा है। अब तक 5 की मौत, 49 मरीज पॉजीटिव।
हरियाणा में स्वाइन फ्लू का कहर थम नहीं रहा है। हर सप्ताह में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. अपराजिता के मुताबिक प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक सिरसा से सर्वाधिक मामले सामने आए हैं, लेकिन मौसम में बदलाव के बाद स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में कमी होने की उम्मीद है। इससे पहले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, अंबाला सहित अन्य जिलों से भी स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार आते रहे हैं।