हरियाणा सरकार ने पांच आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। हुडा के मुख्य सतर्कता अधिकारी विकास गुप्ता अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा निदेशक चकबंदी, भू रिकार्ड, विशेष कलेक्टर मुख्यालय और विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी का कार्यभार देखेंगे। एक आईएएस अधिकारी और दो एचसीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए गए हैं।
अधिकारी का नाम----------नई नियुक्ति
समीर पाल सरो -----------डीसी सोनीपत
अजीत बालाजी जोशी---------डीसी पानीपत
संजय जून--------------हुडा प्रशासक , पंचकूला (अतिरिक्त कार्यभार)
चंद्रशेखर---------------डीसी झज्जर
एएस मान--------------राज्य परिवहन आयुक्त, सड़क सुरक्षा (अतिरिक्त कार्यभार)
अनु-----------------नगर निगम गुड़गांव, संयुक्त निदेशक (अतिरिक्त कार्यभार)