फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो महिलाओं समेत 5 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच और एएनटीएफ ने ड्रग्स तस्करी के मामले में दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 76.81 ग्राम हेरोइन, 2.04 ग्राम 5 क्रैक बाॅल और 45 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। एसपी क्राइम जसबीर सिंह खुद आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

एएनटीएफ ने 13 अप्रैल को डड्डूमाजरा के रजत को सेक्टर-24 से गिरफ्तार कर 15.36 ग्राम हेरोइन और 2.04 ग्राम की 5 क्रैक बाॅल बरामद की थी। रजत से पूछताछ के बाद पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी अजय (38) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अजय से 4.38 ग्राम हेरोइन और 45 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की। अजय ने पूछताछ में बताया कि वह सेक्टर-26 के बापूधाम कॉलोनी में ड्रग्स बेचता था। इसके बाद पुलिस ने 15 अप्रैल को बापूधाम कॉलोनी निवासी संगीता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संगीता 21.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। रजत अमृतसर और फिरोजपुर से ड्रग्स मंगवाता था। वहीं, अजय लुधियाना से ड्रग्स लाकर संगीता को देता था। संगीता आगे शहर में ग्राहकों को ड्रग्स बेचती थी।
क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात सेक्टर-53 से पंजाब के फाजिल्का निवासी बलकार सिंह (42) और मोहाली के मटौर निवासी नवनीत कौर (28) को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 35.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि नवनीत कौर फाजिल्का के जलालाबाद से ड्रग्स लाकर बलकार सिंह के साथ ट्राइसिटी में सप्लाई करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें