चंडीगढ़। 48वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 टूर्नामेंट के मुकाबले 14 अप्रैल को चंडीगढ़ के साथ टीडीएल स्टेडियम पंचकूला और बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड कैंबवाला और ट्राइसिटी ग्राउंड में होंगे।
टूर्नामेंट के संयोजक अमरजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को पहला लीग मैच तमिलनाडु और बिहार के बीच टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेला जाएगा। दूसरा लीग मैच बंगाल और दिल्ली के बीच टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेला जाएगा। तीसरा लीग मैच कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरियाणा और नरवाल क्रिकेट अकादमी करनाल के बीच होगा। चौथा मैच सीडब्ल्यूएन पंजाब और आईवीसीए, डेराबस्सी के बीच खेला जाएगा। पांचवां लीग मैच एमएम क्रिकेट अकादमी अंबाला और सीडब्ल्यूएन पंजाब के बीच खेला जाएगा।
छठा लीग मैच सीएल चैंप्स पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन पंचकूला के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 17 अप्रैल को ग्रैंड फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह शाम 5 बजे टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में होगा। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे और विजेता टीम को पुरस्कार वितरित करेंगे।