चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 47 नए मरीज मिले। संक्रमण दर 6.61 प्रतिशत पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2396 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 711 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 14 पुरुष और 33 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, सात दिन की अवधि पूरी करने पर 47 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। ब्यूरो