फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कोठी में पंखे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, सुसाइड नोट में साले को बताया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 स्थित एक कोठी में शनिवार सुबह 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया। मौके से सुसाइड नोट में मृतक ने अपने साले को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि साला उन्हें काफी परेशान करता था। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर सुसाइड नोट को जांच के लिए सीएफएसएल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह बुजुर्ग द्वारा कमरे का दरवाजा न खोलने पर उनके ड्राइवर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो बुजुर्ग फंदे से लटक रहे थे। शव को उतारकर जीएमएसएच-16 ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह बुजुर्ग के पास नौकरी करता था। शनिवार सुबह वह कोठी पर आ रहा था तो कोठी से कुछ दूर से बुजुर्ग का एक रिश्तेदार मिले, जो पास ही अगल कोठी में रहते हैं। रिश्तेदार भी बुजुर्ग से मिलने कोठी पर आ गए लेकिन कोठी का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। बुजुर्ग कोठी में अकेले ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें