फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फर्जी दस्तावेजों पर 46.50 लाख कर्ज लिया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17बी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक संपति के फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 46 लाख 50 हजार रुपये कर्ज लेने का मामला सामने आया है। बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में कर्ज लेने वाले कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि अविंदर सिंह, राम किशन और अन्य निवासी सेक्टर-44/सी ने कुछ समय पहले उनके एसबीआई बैंक शाखा से कर्ज लेने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने बैंक में अपने दस्तावेजों सहित कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी जमा करवाए थे। इसी आधार पर कुछ समय बाद ही बैंक की ओर से इन लोगों का 46.50 लाख रुपये का कर्ज पास होते ही डिस्बर्स हो गया लेकिन जब यह दस्तावेज जांच शाखा में पहुंचे तो वहां जिस संपति के दस्तावेज पेश किए गए थे, वह फर्जी थे। इस तरह इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 46.50 लाख रुपये का कर्ज लेकर धोखाधड़ी की है।
चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी
चंडीगढ़। मलोया कॉलोनी के रहने वाले रवि कुमार की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-17 थाने में आईपीसी एक्ट 406, 420, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आशीष उर्फ गैरी, विवेक, विक्रम और सुमित चौहान ने उसके साथ नगर निगम में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की और पैसे भी लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य मामले में बेनत सिंह निवासी गांव दड़वा की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना में आईपीसी एक्ट 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 18 दिसंबर 2023 को उसका डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें