फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आठ घंटे में 4.6 एमएम बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शुक्रवार सुबह 3 बजे से लेकर 11 बजे तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ। लगातार हुई आठ घंटे की हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। यह बारिश मोहाली वासियों के लिए उमस से राहत लेकर आई। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे के बीच 4.6 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिन तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। बारिश के सुहाने मौसम के चलते लोग बाजारों में घूमते नजर आए। बता दें कि कुछ घंटे की बारिश के बाद ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हल्की बारिश के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। इसके चलते कई लोगों को दफ्तर और बच्चों को स्कूल छोड़ने में परेशानी हुई। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक कई जगह भीगते देखे गए।

शुक्रवार को तीन डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक जून से अब तक जिले में 826.6 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


बारिश के चलते शहर में कई जगह बिजली कट

शहर के कई इलाको में बिजली के कट भी देखने को मिले। इसमे 3बी1, 3बी2, फेज 4-और फेज 5 में बिजली का आना-जाना लगा रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि हल्की बरसात के बाद बिजली का जाना आम सी बात हो गई है।



अगले सप्ताह भी सामान्य बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी सामान्य बारिश होने का ही अनुमान लगाया है। तापमान भी सामान्य बना रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दिन में सूरज की तपस का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें