फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वर्क वीजा के नाम पर 46 लाख की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आस्ट्रेलिया में वर्क वीजा के नाम पर 46 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी इमिग्रेशन कंपनी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पटियाला निवासी अमनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वर्क वीजा के लिए सेक्टर-17डी में एक स्काईलाइन एक्सपर्ट्स नाम की इमिग्रेशन कंपनी में संपर्क किया था। यहां पर उनकी मुलाकात कंपनी के मालिक आरोपी गगनदीप सिंह और अन्य कर्मचारियों के साथ हुई। आरोपियों ने आस्ट्रेलिया में वर्क वीजा के नाम पर उनसे 46 लाख 25 हजार 780 रुपये की मांग की तो उन्होंने पूरी रकम दे दी। लेकिन रकम लेने के बाद न तो अमनप्रीत सिंह का वर्क वीजा लगवाया और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें