फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 45 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहाबाद के जानू ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-17 कुश्ती के 45, 51, 48 और 60 किलोग्राम भारवर्ग में पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार को आयोजित जिला व राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व जिला केसरी दंगल में अंडर-17 के 45, 51, 48 और 60 किलोग्राम भारवर्ग के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
45 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहाबाद के जानू ने पहला, झज्जर के दीपांशु ने दूसरा, हिसार के पारस ने तीसरा और जींद के मोहित ने चौथा स्थान पाया। 51 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत के नसीब ने पहला, हिसार के लक्की ने दूसरा, यमुनानगर के यश शर्मा ने तीसरा और फतेहाबाद के रोहित ने चौथा स्थान हासिल किया। 48 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत के यश ने पहला, हिसार के विरेंदर ने दूसरा, फतेहाबाद के रमन ने तीसरा और रोहतक के शुभम ने चौथा स्थान पाया। 55 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के राहुल ने पहला, झज्जर के सन्नी ने दूसरा, भिवानी के उत्तम ने तीसरा और रेवाड़ी के संजू ने चौथा स्थान पाया। 60 किलोग्राम भारवर्ग में कुरुक्षेत्र के रमन ने पहला, सिरसा के सतिंदर ने दूसरा, सोनीपत के रोबिन ने तीसरा और महेंद्रगढ़ के लवकेश ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 विजेता पहलवानों को किया पुरस्कृत
हरियाणा कुश्ती प्रशिक्षक संघ के महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि रविवार को 20 विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर रहने वाले पहलवान को 5100, दूसरे स्थान वाले को 3100, तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2100 और चौथे स्थान पर रहने वाले को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में आज हरियाणा केसरी के लिए भी मुकाबला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें