फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर भेजने के नाम पर 45 हजार ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिंगापुर में वर्क वीजा लगवाने के नाम पर जालंधर निवासी एक व्यक्ति से 45 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। व्यक्ति को जब वीजा नहीं मिला तो उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सेक्टर 34 स्थित फास्ट इमीग्रेशन की संचालिका जोया खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसविंदर कुमार ने बताया कि वह जालंधर के तरनवाली गली स्थित मकान नंबर 1070/ए का निवासी है। जुलाई में उसका संपर्क चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित फास्ट इमीग्रेशन की संचालिका जोया खान से हुआ था। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर में वीजा लगवाने के नाम पर 1.65 लाख रुपये की मांग की थी। अग्रिम भुगतान के रूप में 45 हजार रुपये जमा करवा दिए लेकिन ना उसे सिंगापुर का वीजा दिया जा रहा है और ना ही रुपये लौटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें