फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुटा चुनाव को लेकर 45 शिक्षकों ने तीसरी बार जीबीएम की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। 45 शिक्षकों ने पुटा अध्यक्ष को पत्र भेजकर चुनाव कार्यक्रम तय करने के लिए जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में प्रो. परवीन गोयल ने कहा कि 18 और 22 सितंबर को 45 सदस्यों की ओर से बैठक बुलाने के लिए मांग भेजी गई थी। उनका कहना है कि पुटा के संविधान के अनुच्छेद 23(III) के अनुसार कम से कम 40 सदस्य लिखित मांग करें तो एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग बुलाना जरूरी है। संविधान के मुताबिक ऐसी मांग मिलने के 15 कार्यदिवस के भीतर बैठक होनी चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि उनकी ओर से पहले भेजी गई मांग को अब औपचारिक रूप से एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग की मांग माना जाए। पत्र में कहा गया है कि यदि तय समय में बैठक नहीं बुलाई जाती है तो हस्ताक्षर करने वाले सदस्य संविधान में दिए अधिकार के तहत खुद बैठक बुलाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें