फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में चुनाव कराने पहुंची केंद्रीय बल की 45 कंपनियां

Tue, 01 Apr 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में निष्पक्ष और शांतिप्रिय चुनाव कराने के लिए केंद्रीय पुलिस बलों की कंपनियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि केंद्र ने 60 कंपनियाें और छह अन्य रिजर्व कंपनियों की मंजूरी दी है।

पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ट ने अमर उजाला बताया कि सोमवार को केंद्रीय पुलिस बलों की 45 कंपनियां हरियाणा पहुंच चुकी हैं।

शेष 15 कंपनियां मंगलवार तक पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि हर जिले में कम से कम दो कंपनियां भेजी जाएंगी ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सकें।

इसके अलावा जहां ज्यादा जरूरत होगी, वहां अतिरिक्त कंपनियां भेजी जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि सोनीपत, रोहतक, सिरसा, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ जैसी सीटों पर ज्यादा कंपनियां तैनात होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें