पंजाब में चुनाव के दौरान डेरा सच्चा सौदा में वोट मांगने पर अब बड़ा फरमान जारी हुआ है। 44 सिख नेताओं को श्री अकाल तख्त साहिब पर 17 अप्रैल को स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया है। मंगलवार को पांच सिंह साहिबान की यहां हुई बैठक के बाद जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने 44 सिख नेताओं की लिस्ट जारी कर दी। इन नेताओं में 29 महिलाएं भी हैं। 44 सिख नेताओं में शिअद-भाजपा गठबंधन के 29, कांग्रेस पार्टी के 14 व आम आदमी पार्टी का एक नेता शामिल है।
नेताओं के नामों की सूची में शिरोमणि अकाली दल (बादल) व भाजपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार जीत महिंदर सिंह सिद्धू, सिकंदर सिंह मलूका, जनमेजा सिंह सेखो, हरप्रीत सिंह कोट भाई हरदीप सिंह ढिल्लो, दिलराज सिंह भूंदड़, वरिंदर कौर, प्रकाश सिंह भट्टी, कंवलजीत सिंह रोजी बरकंदी, गुरप्रीत सिंह राजू, परमिंदर सिंह ढींढसा, सुरजीत सिंह रखड़ा, निशान सिंह बुडलाडा, मनतार सिंह बराड़ के नाम हैं।
डेरा सच्चा सौदा के भीतर जाकर वोट मांगने वाले नेता
वहीं कांग्रेस से राजिंदर कौर भट्ठल, अर्जुन सिंह, अमरिंदर सिंह राजा , अजीतइन्द्र सिंह, केवल सिंह ढिल्लो, रणदीप सिंह नाभा, अजायब सिंह भट्टी, दर्शन सिंह बराड़, कुशलदीप सिंह ढिल्लो, साधु सिंह धर्मसोत, करण कौर बराड़, खुशबाग सिंह जटाना, राजिंदर सिंह समाना, दमन कौर बाजवा के नाम लिस्ट में हैं।
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नरिंदर सिंह संधा को भी इस सूची में शामिल किया गया हैं। यह 29 नेता डेरा सच्चा सौदा के भीतर जाकर वोट मांगने का आरोप है। जिसका स्पष्टीकरण श्री अकाल तख्त साहिब ने मांगा है।
डेरे के बाहर से वोट मांगने वाले नेता
डेरा सिरसा के बाहर होने वाली बैठकों में शामिल होने वाले सिख नेताओं में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल, रंजीत सिंह तलवंडी, दीदार सिंह भट्टी, दरबारा सिंह गुरू, ईशर सिंह मिहरबान, जगदीप सिंह नकई, दर्शन सिंह कोट वड्डा, गुलजार सिंह, इकबाल सिंह भूंदा, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, हरी सिंह नाभा, अजीत सिंह शांत, सुरिंदर सिंह, परमबंस सिंह बंटी, मनप्रीत सिंह वियाली के नाम शामिल हैं।