फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 2023 बैच के 43 एचसीएस को मिली नियुक्ति, उपायुक्त और आयुक्तों के पास ओएसडी का नया पद सृजित

Sat, 11 Nov 2023 01:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रगति रानी को ओएसडी अंबाला मंडलायुक्त, शीतल संयुक्त आयुक्त नगर निगम रोहतक, नमिता कुमारी सिटी मजिस्ट्रेट जींद, मन्नत राणा सचिव हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज, कुंवर आदित्य विक्रम संयुक्त सीईओ गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी गुरुग्राम, गुरविंद्र सिंह सिटीएम कैथल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियुक्ति का इंतजार कर रहे वर्ष 2023 बैच के 43 एचसीएस अधिकारियों को हरियाणा सरकार ने दिवाली से दो दिन पहले नियुक्ति का आदेश जारी किया है। शुक्रवार को इस संबंंध में मुख्य सचिव संजीव कौशल के कार्यालय से नियुक्ति आदेश जारी किया। प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के ओएसडी का पद सृजित करने के बाद अब मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के लिए भी ओएसडी का नया पद सृजित किया गया है। इनके साथ साथ डीसी और कमिश्नर के लिए एचसीएस अधिकारियों को ओएसडी लगाया गया है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार एचसीएस कमल चौधरी को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रगति रानी को ओएसडी अंबाला मंडलायुक्त, शीतल संयुक्त आयुक्त नगर निगम रोहतक, नमिता कुमारी सिटी मजिस्ट्रेट जींद, मन्नत राणा सचिव हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज, कुंवर आदित्य विक्रम संयुक्त सीईओ गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी गुरुग्राम, गुरविंद्र सिंह सिटीएम कैथल नियुक्त किया गया है।

गुरमीत सिंह ओएसडी आयुक्त एवं सचिव शहरी निकाय, अर्पित गहलावत संयुक्त स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, विपिन कुमार ओएसडी चेयरमैन हरियाणा शिक्षा बोर्ड, अर्पितम सिंह ओएसडी एससीएस पंचायत विभाग, आशीष सांगवान सिटीएम चरखी-दादरी, पीयूष गुप्पा सिटीएम यमुनानगर, अशोक कुमार ओएसटी डीसी नूंह, अजय हुड्डा संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, ज्योति नागपाल संयुक्त सीईओ एफएमडीए फरीदाबाद, रमन गुप्ता संयुक्त प्रबंध निदेशक हरियाणा टूरिज्म होंगे।
विज्ञापन


अंकित कुमार ओएसडी डीसी चरखी-दादरी, केएम मनी त्यागी संयुक्त आयुक्त नगर निगम पानीपत, पूजा कुमारी सिटीएम सोनीपत, मोनिका ओएसडी प्रधान सचिव सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, आशीष देशवाल ओएसडी मंडलायुक्त करनाल, लोकेश सिटीएम रेवाड़ी, सपना यादव डिप्टी सीईओ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड, विश्वासनाथ संयुक्त सीईओ पीएमडीए पंचकूला नियुक्त किया है।

इसी प्रकार प्रीति रावत ओएसडी डीसी गुरुग्राम, मंयक वर्मा ओएसडी एसीएस हरियाणा औद्योगिक एवं वाणिज्य विभाग, हन्नी बंसल ओएसडी डीएचबीवीएन, टीनू ओएसडी एसीएस वित्त विभाग, सिमरन ओएसडी एससीएस वितायुक्त, मनजीत कुमार फ्लाइंग स्क्वायड आफिसर आबकारी विभाग, हीना बिंदलिस ओएसडी प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा, रितू भैंसवाल ओएसडी एससीएस खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पुनीत संयुक्त आयुक्त नगर निगम अंबाला, पारस भागौरिया संयुक्त सीईओ एसएमडीए सोनीपत, हिमांशु चौहान ओएसडी एससीएस हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग, मोनिका रानी संयुक्त निदेशक (प्रशासन) पीजीआईएमएस रोहतक, नीलम मेहरा संयुक्त आयुक्त नगर निगम यमुनानगर, परमेश सिंह ओएसडी एसीएस जनस्वास्थ्य विभाग, हरिराम सिटीएम फरीदाबाद, अंकित कुमार ओएसडी मंडलायुक्त रोहतक, करन सिंह भागौरिया संयुक्त आयुक्त नगर निगम बल्लभगढ़ और शुभम सचिव हरेरा गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें