फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रक से शराब की 424 पेटियां बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शराब तस्करी में गांव दड़वा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हरि राम (43) के खिलाफ एक्साइज एक्ट समेत धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को दड़वा के वीटीसी यार्ड के पास से पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपी गरचा मोड़ से हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट की ओर हरियाणा नंबर के ट्रक में जा रहा था। इसकी जांच करने पर शराब की 424 पेटियां बरामद हुईं। आरोपी ने शराब की पेटियां दवाइयों के पीछे छिपाईं थीं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शराब और ट्रक जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब की पेटियां अवैध रूप से पटना (बिहार) ले जा रहा था। वह पहले भी चंडीगढ़ और पंजाब से शराब की तस्करी अन्य राज्यों में कर चुका है। पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर उसके अन्य साथियों का पता लगाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें