फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः साल 2020 के पहले महीने में 42% ज्यादा वाहन हुए चोरी, अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम

Mon, 03 Feb 2020 10:42 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में साल के पहले महीने में पिछले महीने के मुकाबले 42 प्रतिशत वाहन चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। नशा तस्करी, स्नैचिंग, धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और लापता होने के मामले भी दिसंबर के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं। वाहन चोरी, धोखाधड़ी के कई गिरोह दबोचने के बावजूद पुलिस इन आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हुई है।
विज्ञापन


वहीं सड़क हादसे, घरों व अन्य जगह चोरी, छेड़छाड़, खुले में शराब पीने जैसी वारदातों पर पुलिस ने अंकुश लगाया है। वहीं दोनों महीनों में तीन-तीन हत्याएं हुई भी हैं। दिसंबर 2019 को सबसे ज्यादा घरों समेत 36 जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। साल के पहले महीने जनवरी में यह आंकड़ा घटकर 26 रह गया।

वहीं नशे की बढ़ती तस्करी को देख पुलिस ने जनवरी में 20 तस्करों को नशीले पदार्थों के साथ दबोचा है। पिछले महीने यह आंकड़ा 9 था। इसके अलावा पिछली बार से महिलाओं से घरेलू हिंसा की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। आला अधिकारियों का मानना है कि पिछले कुछ साल के मुकाबले अपराध की वारदातों पर कुछ हद तक लगाम लगाई गई है। उधर, खुले में शराब पीने वालों के आंकड़ों पर भी रोक लगी हुई है।
विज्ञापन

 
साउथ एरिया में ज्यादा वारदातें

आंकड़ों के मुताबिक आपराधिक वारदातों को अंजाम सबसे ज्यादा साउथ डिवीजन थानों के अंतर्गत एरिया में दिया गया है। आला अधिकारियों के अनुसार साउथ के ज्यादातर बार्डर मोहाली और जीरकपुर एरिया से लगते हैं, ऐसे में क्रिमिनल वारदातों को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो जाते हैं।

पिछले दो महीने में कई गिरोह दबोचे

यूटी पुलिस ने दिसंबर और जनवरी में ऐसे कई गिरोह को गिरफ्तार किया गया है, जो वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। हैरानी की बात है कि गैंग गिरोह के पर्दाफाश होने के बावजूद वाहन चोरी की वारदातों पर चंडीगढ़ पुलिस रोक नहीड्ड लगा पा रही है।

60 से ज्यादा पीसीआर चप्पे पर तैनात
शहर के अलग-अलग हिस्सों में 60 से ज्यादा पीसीआर और 50 से चीता स्कॉयड गश्त करती है। साथ ही थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल समेत अन्य विंग आए दिन शहर में नाकाबंदी भी करते हैं। इसके बावजूद बेखौफ अपराधी चोरी की वारदातों को अंजाम देने से चूक नहीं रहे हैं।

साइबर क्राइम भी बढ़ा
दिसंबर के मुकाबले जनवरी में साइबर क्राइम के मामलों की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिर्फ जनवरी में साइबर सेल को करीब 650 शिकायतें मिल चुकी हैं। इनमें पेटीएम अपग्रेड, नौकरी के नाम पर, बैंक अधिकारी बनकर, इंश्योरेंस पॉलिसी, ओएलएक्स में खरीदारी समेत अन्य धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं। हालांकि टीम ने हाल ही में गैंग के 6 शातिरों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन

ये मामले बढ़े

वारदात       दिसंबर      जनवरी
वाहन चोरी     31           44
स्नैचिंग         08           09  
नशा तस्करी     09           20
गुमशुदगी        05           10
धोखाधड़ी       11           12
घरेेलू हिंसा      13            15

इन पर लगा अंकुश
वारदात                 दिसंबर        जनवरी  
घरों समेत अन्य चोरी    36            26
सड़क हादसे             20            15
छेड़छाड़                  03            00
लूटपाट                   03            01
खुले में शराब पीना       30            28
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें