चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना के 42 नए संक्रमित मिले, जबकि सात दिन की अवधि पूरी करने पर 29 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। संक्रमण दर 5.88 प्रतिशत पहुंच गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 182 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 697 लोगों की जांच की, जिनमें से 17 पुरुष और 24 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पतालों में चार मरीज भर्ती हैं।