फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके में मार्केटिंग की नौकरी दिलवाने पर महाप्रबंधक से ठगे 42 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
12 दिसंबर, रिपोर्ट अमित गुप्ता
विज्ञापन

यूके में नौकरी दिलवाने के नाम
पर महाप्रबंधक से 42 लाख ठगे
- शिकायत पर साइबर सेल पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों का नहीं लगा सुराग
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। यूके के एक शॉपिंग मॉल में मार्केटिंग की नौकरी दिलवाने के नाम पर निजी कंपनी के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक से 42 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर सेल ने जांच के बाद सेक्टर-49 थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दीपक कुमार रैना (58) ने बताया कि वह सेक्टर-49/ए स्थित एलबी एनक्लेव में रहते हैं। हाल ही में सेक्टर 34 के एक निजी कंपनी के महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बीते दो जुलाई 2020 को उन्होंने ऑनलाइन साइट से नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसके अगले दिन उमेश प्रभु नामक एक शख्स के आईडी से उन्हें मेल आई। इसमें उन्हें यूके में नौकरी करने का ऑफर दिया गया। उनसे एक फार्म भरवाकर सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ले ली गई। इस बीच कंपनी से संबंधित उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से फोन व ई-मेल आने शुरू हो गए। उनको साढ़े आठ हजार पौंड की तनख्वाह बताई गई। इस दौरान उनका फोन पर इंटरव्यू भी लिया गया। इसके बाद अलग-अलग फीस के नाम पर बैंक खाते में धीरे धीरे 42.07 लाख रुपये जमा करवाए लिए। शातिरों ने झांसा दिया था उनकी 30 सितंबर को नौकरी लग जाएगी, लेकिन न तो वह नौकरी लगवा रहे हैं और एन ही रुपये लौटाए। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना साइबर सेल को दी। साइबर पुलिस की जांच में आरोपियों का अकाउंट नंबर मुंबई और बंगलूरू का है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें