बरवाला। खाटू श्याम मंदिर में अज्ञात चोर खिड़की काटकर अंदर घुस गया और गल्ला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। मंदिर प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।