पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने 15 से 21 जून तक विशेष अभियान चलाकर नो-पार्किंग जोन में खड़े 403 वाहनों के चालान किए। डीसीपी अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में बाजारों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि आगे भी नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।