first international flight from Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक लिफ्ट के सहारे चार हजार यात्री सफर कर रहे हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के बाद सुविधाओं के दुरूस्त करने के दावे किए गए थे लेकिन यह पूरे नहीं हुए। यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी फ्लाइट आने के बाद होती है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर चलने वाली लिफ्ट की क्षमता 15 यात्रियों की है। यहां से 23 फ्लाइटों का संचालन हो गया है। इस दौरान दिन में हर घंटे के अंदर फ्लाइट आती है। इस दौरान लिफ्ट में यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती है। इससे सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक समस्या होती है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गत 17 सितंबर से एयर इंडिया की शारजाह की फ्लाइट का संचालन शुरू हो चुका है। फ्लाइट का संचालन होने के बाद यात्रियों को एक नई लिफ्ट एयरपोर्ट के बाहर लगाए जाने की बात कही गई थी लेकिन यह भी नहीं लग पाई है।
मुंबई से आने वाले शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लाइट आने केबाद वह फर्स्ट फ्लोर से बाहर आए तो लिफ्ट भरी रही। इस दौरान उन्हें 10 मिनट बाद लिफ्ट में जगह मिली। उन्होंने कहा कि यहां पर लिफ्ट की सुविधाएं एयरपोर्टके बाहर बढ़ाई जानी चाहिए।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लिफ्ट जल्द ही बढ़ाई जाएगी। वहीं अन्य सुविधाओं को जल्द पूरा किया जाएगा।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट