फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 गेस्ट टीचर्स ने दिया ये अल्टीमेटम

Tue, 25 Feb 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों में कई सालों से नियुक्त 400 से अधिक गेस्ट टीचर्स ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर आवाज उठाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ गवर्नमेंट स्कूल गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन का दल वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर डीपीआई(स्कूल) से मिला है।

शिक्षकों का कहना है कि विभाग के आला अधिकारियों ने जनवरी 2014 से वेतन बढ़ोतरी का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

उधर विभाग की ओर से कांट्रेक्ट और एसएसए के तहत नियुक्त शिक्षकों के वेतन में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी कर दी है।

गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि विभाग को वेतन बढ़ोतरी पर फैसले के लिए विभाग को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

अगर विभाग ने मामले में कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो सभी गेस्ट टीचर्स विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार हो जाएंगे।  

शिक्षकों के वेतन में हजारों का अंतर
सरकारी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों के वेतन में बहुत अधिक अंतर है। विभाग में गेस्ट, कांट्रेक्ट,एसएसए और रेगुलर चार तरह के शिक्षक काम कर रहे हैं। एक समान काम करने के बावजूद सभी को अलग-अलग वेतन दिया जा रहा है।

पद का नाम---गेस्ट-------कांट्रेक्ट------एसएसए-------रेगुलर
जेबीटी--------15,000-----30,900----30,900-------36,000
पीजीटी--------18,000-----35,100----35,100-------39,000
टीजीटी-------20,000------39,000----0000-------42,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें