आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मनदीप सिंह को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। मनदीप सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, हमले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
साथ ही सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। लाडवा पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि मृतक के चाचा जसविंद्र सिंह की शिकायत पर जिला यमुनानगर के गांव गढ़ी बंजारा निवासी धमेंद्र सिंह और गांव बेरथला निवासी बंटी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल किसी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।