बापूधाम के संक्रमण को रोकने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से फेज-1 से 35 से 40 परिवारों को शुक्रवार को क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति के विरोध करने पर चंडीगढ़ पुलिस सख्ती से पेश आई। कालोनी के 715 नंबर ब्लॉक की पॉकेट खोलने के लिए प्रशासन की ओर से एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
बता दें कि बापूधाम कॉलोनी की अब तक छह पॉकेट को खोला जा चुका है। अन्य को सेफ जोन में ले जाने के लिए यूटी प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। शुक्रवार को फेज-1 के 715 नंबर ब्लॉक के लगभग 40 परिवारों को क्वारंटीन करने के लिए रायपुरकलां सेंटर ले जाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने क्वारंटीन सेंटर ले जाए जाने का विरोध शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
माहौल बिगड़ता देख चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद ही आक्रोशित युवक पर काबू पाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी मौके पर मौजूद थे, उनके द्वारा भी युवक को समझाने का प्रयास किया गया।
लोगों को तैयारियों के लिए दिया छह घंटे का वक्त
रायपुर कलां में बने क्वारंटीन सेंटर में लोगों को शिफ्ट करने के लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया गया। क्वारंटीन किए जाने वाले परिवारों को सुबह नौ बजे जरूरी सामान पैक करने के लिए गया था, दोपहर बाद ही उन्हें सीटीयू की बसों से क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। इस दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ।
- संजीव कोहली, सीडीआई, चंडीगढ़