फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में महिला डांसर के साथ नाचने पर गिरी गाज, 4 और अफसर सस्पेंड

Thu, 06 Apr 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
डांसर के सा​थ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल - फोटो : file photo
विज्ञापन
जींद की जेल में महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाने वाले हवलदार सत्यवान के सस्पेंड करने के बाद अब गाज चार और अफसरों पर भी गिरी है।  डीजी जेल ने बुधवार को अब चार और पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। दूसरी तरफ जांच में दोषी पाए अधिकारियों के खिलाफ सरकार जल्द ही फैसला करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले डीजी सुधीर चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर रहे सभी कर्मचारियों का ब्योरा मांगा। कुछ दिनों बाद 24 कर्मचारियों के रिलीव करने की डेट समेत पूरी सूची भेजने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

न सिर्फ डांस किया, बल्कि अश्लील हरकत भी की

जींद
बता दें कि होली के मौके पर कैदियों के मनोरंजन के लिए जींद की जिला जेल में 11 मार्च को वीरपाल खरकिया की पार्टी बुलाई गई थी। जींद जेल में सुपरिंटेंड आत्माराम और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सेवा सिंह डिप्टी द्वारा जेल के अंदर से वसूली करके इस प्रोग्राम का आयोजन कराने का आरोप है। इस कार्यक्रम में कुछ हवालाती और कैदी भी शामिल थे, जिस दौरान रीतू जांगड़ा समेत 4 लेडी डांसर थी और इनके साथ हवलदार सत्यवान ने न सिर्फ डांस किया, बल्कि अश्लील हरकत भी की।


करीब 20 दिन बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार तक पूरा मामला पहुंचा। मंत्री ने तुरंत प्रभाव से जेल वार्डन की भूमिका में रहे हवलदार सत्यवान को सस्पेंड करने के अलावा इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए। हालांकि हवलदार सत्यवान का बीती 29 मार्च को सामान्य प्रक्रिया के चलते करनाल जेल में ट्रांसफर भी किया जा चुका है, लेकिन अब मंत्री के आदेश के बाद उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें