यूटी पुलिस के दो इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी यूएन मिशन पर जाएंगे। ये कर्मचारी एक साल के तक यूएन मिशन पर कोसोवो में काम करेंगे। चारों पुलिस कर्मी मिशन के लिए 12 अप्रैल को भारत से रवाना होंगे। इस दल में इस्पेक्टर दिलबाग सिंह, राजदीप सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार और हेड कांस्टेबल गौतम शामिल हैं।