फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक जारी, 2 बच्चे समेत 4 को काटा

Wed, 08 Apr 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कुत्तों का आतंक अब भी खत्म नहीं हुआ है। मनीमाजरा में 24 घंटे के अंदर चार लोग डॉग बाइट के शिकार बने। इनमें दो युवक और दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉग बाइट पीड़ित मोनू ने बताया कि वह मीट की दुकान चलाता है। मंगलवार को दुकान बंद होने के कारण वह अपने दोस्तों के साथ एनएसी की पार्किंग में क्रिकेट खेल रहा था। तभी एक कुत्ते ने उसे टांग, हाथ और कंधे पर काट लिया। उसके साथी भोला और अन्य लोगों ने पत्थर फेंककर उसे बचाया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मोनू को मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सेक्टर-16 अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस कुत्ते के मालिक राजू और कुत्ते को थाने ले गई। राजू एक बंजारा है। उसका कहना है कि उसके दोनों कुत्तों को टीके लगे हैं।
विज्ञापन


डॉग बाइट पीड़ित दो बच्चों का अता-पता नहीं
सोमवार को एक स्ट्रे डॉग ने तीन लोगों को काटा था। डॉग बाइट पीड़ित युवक नरेश कुमार बूथ नंबर-56 पर काम करता है। नरेश कुमार के भाई रामचंद्र ने बताया कि कुत्ते ने नरेश को टांग पर बुरी तरह काटा। इसी कुत्ते ने कबाड़ चुनने वाले और एक राह चलते बच्चे को भी काटा था। ये दोनों बच्चे कहां के थे और घटना के बाद कहां गए, इसका कुछ पता नहीं चला। इन घटनाओं के बाद उसने नगर निगम की टीम को फोन किया और टीम उस कुत्ते को उठाकर ले गई।

एक ही दिन दो घंटे में 17 लोगों को काटा था
स्ट्रे डॉग ने 25 मार्च को शांति नगर में दो घंटे के अंदर 12 बच्चों सहित 17 लोगों को काटा था। इनमें एक बच्ची सादिया के होठ ही चबा लिए थे, जिसे पीजीआई में सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके बाद भी शहर में एक-दो केस सामने आए। लोगों का कहना है कि मनीमाजरा में कुत्तों का सबसे ज्यादा आतंक है।

जब कुत्ते ने 17 लोगों को काटा था, तब नगर निगम ने टीकाकरण अभियान चलाया, लेकिन सिर्फ शांति नगर और शिवालिक गार्डन में घूमने वाले कुत्तों को ही टीके लगाए गए। संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के प्रधान ओमप्रकाश बुद्धिराजा और मोरीगेट बाजार के प्रधान प्रदीप बागरा का कहना कि इन दोनों बाजारों में करीब 250 कुत्ते हैं। इसके बावजूद इन कुत्तों को टीके नहीं लगाए गए।

यहां होता है डॉग बाइट का इलाज
डॉग बाइट का पहले सेक्टर-19 और 38 की डिस्पेंसरी में इलाज होता था, लेकिन मनीमाजरा में एक ही दिन 17 लोगों के शिकार बनने के बाद अब सेक्टर-16 और सेक्टर-32 अस्पताल में भी इस इलाज की सुविधा मुहैया कराई गई। इन चारों जगहों पर अब एंटी रैबीज वैक्सीन लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


अभी 10 हजार स्ट्रे डॉग है शहर में
शहर में अभी करीब 10 हजार लावारिस कुत्ते हैं और डॉग बाइट के कई केस सामने आ चुके हैं। नगर निगम ने टीकाकरण और नसबंदी अभियान भी शुरू किया है, लेकिन मनीमाजरा अस्पताल में डॉग बाइट का इलाज उपलब्ध कराने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वह भी तब, जब डॉग बाइट के सबसे ज्यादा केस मनीमाजरा से ही आते हैं। मोनू भी जब मनीमाजरा अस्पताल पहुंचा तो उसे टेटनस का टीका लगाकर सेक्टर-16 अस्पताल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें