संजय सिंह और सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के इस्तीफों के बाद अब पंजाब प्रभारी की सीट को लेकर पंजाब की आप इकाई में घमासान मचा हुआ है। पंजाब में आप का चुनावी प्रदर्शन जिस कदर निराशाजनक रहा है उससे हर कोई जिम्मेदारी दूसरे के कंधों पर डालने की कोशिश में है।
इसी के चलते जहां कोई दिल्ली से आई पैरशूट लीडरशिप को निशाना बना रहा है तो कोई पंजाब के ही नेताओं में एकजुटता की कमी को हार का कारण मान रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब में आप की इकाई 4 टुकड़ों में बंटी पड़ी है जो कि फूलका, घुग्गी, खैहरा व भगवंत मान गुट हैं।
ये चारों गुट अपने-अपने नेता को पंजाब प्रभारी के पद पर देखना चाहते हैं। इन गुटों में इस कदर बेचैनी और आक्रोश है कि जिस भी गुट का नेता पंजाब की कमान संभालने से चूका, उस गुट का आप से पलायन पक्का है।