फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की राहत के बाद शहर में फिर मिले 4 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो दिन की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर शहर में कोरोना के पांच नए मामले सामने आ गए। बापूधाम की तीन महिलाओं, खुड्डा अलीशेर के 40 वर्षीय पुुरुष और सेक्टर-9 निवासी कनाडा से लौटी एक युवती में कोरोना की पुष्टि हुई है। पांच नए केस के मिलने के बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 294 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

वीरवार और शुक्रवार को शहर में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ शहरवासियों ने राहत की सांस ली थी लेकिन रविवार को पांच नए मरीज सामने आ गए। इससे पहले 18 से 28 मई के बीच बापूधाम समेत अन्य स्थानों से 98 कोरोना के मरीज मिले थे। उसके बाद दो दिनों में लगभग 200 संदिग्धों की कोरोना टेस्ट की गई, लेकिन उनमें से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।
रविवार को बापूधाम की तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई, जो क्रमश: 40, 28 और 20 वर्ष की हैं। इनके अलावा सेक्टर-9 निवासी कनाडा से लौटी एक 27 वर्षीय युवती में भी कोरोना की पुष्टि हुई। यह युवती कनाडा में रहकर पढ़ाई करती है जबकि उसका परिवार सेक्टर-9 में रहता है। कनाडा से लौटने ओर उसे माउंट व्यू होटल में क्वारंटीन किया गया था। जहां जांच के दौरान उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। उसे पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया है। उधर, खुड्डा अलीशेर निवासी 40 साल के पुरुष की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे जीएमएसएच 16 में भर्ती किया गया है। इस मरीज की मां की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 मई को मौत हो गई थी। इसके बाद पति-पत्नी दोनों दो दिन के लिए दिल्ली गए थे। वहां इनके एक रिश्तेदार की कोरोना की चपेट में आने से 28 मई को मौत हो चुकी है। दिल्ली से लौटने के बाद पति-पत्नी दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें पति की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें