चंडीगढ़। पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कुरुक्षेत्र (हरियाणा) 60 साल के एक मरीज में रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इलाज के लिए मरीज को पीजीआई के सराय वार्ड में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को नेहरू एक्सटेंशन सेंटर में बनाए गए कोरोना आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पीजीआई में मौजूदा समय मे 6 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं।