हरियाणा के बहुचर्चित अपना घर मामले में हाईकोर्ट ने चार आरोपियों की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है।
आज मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस के सी पुरी पर आधारित सिंगल बेंच ने आरोपी अंग्रेज कौर हुड्डा, राम प्रकाश सैनी, बीना और रोशनी के जमानत देने के आग्रह को स्वीकार कर लिया।
मामले के एक अन्य आरोपी सिम्मी ने अपनी याचिका को वापिस ले लिया है। सनद रहे कि रोहतक में हुए इस बहुचर्चित कांड में जांच टीम ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले की मुख्य आरोपी एनजीओ की संस्थापक जसवंती, उसकी बेटी, दामाद के अलावा कई अन्यों को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट इस मामले में पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर हरियाणा सरकार को विशेष निर्देश जारी का चुकी है।