फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किफायती दाम पर 3जी सेवा उपलब्ध कराएगी ये कंपनी

Tue, 01 Apr 2014 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा डोकोमो, टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड ने हरियाणा व पंजाब में अतिरिक्त सेल साइट्स शामिल कर अपने नेटवर्क को दोगुना करने की घोषणा की है। कंपनी ने दावा किया है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2014-15 के अंत तक सेल साइट्स की संख्या लगभग दो हजार तक हो जाएगी।
विज्ञापन


यह उपभोक्ताओं को वीडियो कॉलिंग, मोबाइल टीवी, वीडियो ऑन डिमांड, फुल ट्रैक डाऊनलोड्स, हाई डेफिनेशन गेम्स डाउनलोड करने में ज्यादा आसान बनाएगा। पंजाब और हरियाणा के 100 से अधिक शहरों, कस्बों और जिलों में 3जी नेटवर्क विस्तार किया जायेगा। इनमें फिरोजपुर, मनसा, फिरोजपुर कैंट, रूपनगर, नाभा, नवांशहर, नंगल, अंबाला, बहादुरगढ़, भिवानी, हिसार, कालका, करनाल, कुरुक्षेत्र इत्यादि जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

नेटवर्क विस्तार से न सिर्फ ग्राहकों का अनुभव बढ़ेगा, बल्कि यह उन्हें किफायती कीमतों में प्रमुख सेवाओं का आनंद उठाने में भी सक्षम बनायेगा। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के मोबिलिटी बिजनेस यूनिट के हेड निपुण शर्मा ने बताया कि इस विस्तार से टाटा डोकोमो की स्थिति सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन


साथ ही कार्यकर्ताओं को ये फायदा भी होगा कि वे अंदरुनी इलाकों में बाधारहित सेवाओं का आनंद प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा और पंजाब में 3जी सेवायें प्रदान करने वाले हम एकमात्र निजी कंपनी हैं। हम क्षेत्र में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं, जिससे हमारे उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें