फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर देखें फीफा वर्ल्ड कप, ये हैं 3G प्लान

Wed, 02 Jul 2014 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल के थ्री जी डाटा प्लान ने फीफा की दुनिया बदल दी है। कभी बड़े स्क्रीन पर फीफा का मजा लेने वाले फुटबाल प्रेमी अब इसका मजा पांच से छह इंच की स्क्रीन पर बिना किसी बाधा के ले रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में फीफा के इस क्रेज में मौज हो गई है, मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स की। एयरटेल हो या फिर वोडाफोन और आइडिया, विश्वकप फुटबाल ने सभी के डाटा प्लान का यूजेज एकदम से बढ़ा डाला है।

तेजी से होती है स्ट्रीमिंग
एक मिनट की स्ट्रीमिंग में करीब 50 एमबी का डाटा खर्च होता है। ऐसी स्थिति में फुटबाल वर्ल्ड कप का पूरा मुकाबला देखने में करीब 600 एमबी का डाटा खर्च हो जाता है।
विज्ञापन


मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स के छोटे डाटा प्लान ज्यादा काम आ रहे हैं। मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा दिए जा रहे डाटा प्लान से स्ट्रीमिंग नहीं रुकती है। 
Trending Videos

ये हैं कंपनियों के थ्रीजी डाटा प्लान

वोडाफोन (प्री पेड)
251 रुपये एक जीबी तीस दिन
451 रुपये दो जीबी तीस दिन
655 रुपये तीन जीबी तीस दिन
855 रुपये पांच जीबी तीस दिन

आइडिया
98 रुपये  300 एमबी 28 दिन
645 रुपये असीमित तीस दिन

एयरटेल
95 रुपये  250 एमबी तीस दिन 
195 रुपये 600 एमबी तीस दिन
348 रुपये एक जीबी पचास दिन
विज्ञापन

सबसे सस्ता है बीएसएनएल

बीएसएनएल का डाटा टैरिफ आकर्षक और सस्ता है। बीएसएनएल पंजाब परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक जीएस जुल्का ने कहा कि पोस्ट पेड उपभोक्ताओं को डाटा प्लान के लिए डाटा चार्ज एक पैसा प्रति दस केबी की दर और प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए यह दो पैसा प्रति दस केबी की दर से लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्री पेड उपभोक्ता के लिए 155 रुपये में एक जीबी, 251 रुपये में दो जीबी डाटा तीस दिन की वैलिडिटी के साथ है। वहीं पोस्ट पेड उपभोक्ताओं के लिए 140 रुपये में एक जीबी और 225 रुपये में दो जीबी डाटा दिया जा रहा है।

जरा संभलकर, प्लान नहीं तो खत्म होगा टाक टाइम
अगर आपने अपने मोबाइल के लिए डाटा प्लान नहीं लिया है या फिर डाटा प्लान खत्म हो चुका है तो अपने स्मार्टफोन का डाटा कनेक्शन ऑफ कर दें। वरना आपका टाक टाइम भी डाटा के रूप में उड़ जाएगा। बिना डाटा प्लान के डाउनलोड पर मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर ज्यादा चार्ज करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें