फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क चौड़ा करने के लिए 39 पेड़ काटेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 39 पेड़ों को काटने की तैयारी कर ली है। प्रशासन द्वारा जंक्शन नंबर-39 से सीटीयू वर्कशॉप और इसके आगे रेलवे लाइट प्वाइंट तक सड़क के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसके अलावा यहां साइकिल ट्रैक का निर्माण भी करवाया जाना है इसलिए इन पेड़ों को काटा जाएगा। बागबानी विभाग ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध भी शुरू हो गया है। एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ चंडीगढ़ के सचिव रोहन सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जिस प्रकार बार-बार विकास के नाम पर पर्यावरण और शहर की हरियाली को नष्ट करने का काम किया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अन्य विकल्प तलाशने पर काम नहीं करता है, जबकि सिर्फ पेड़ों के काटने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर देता है, जिसका वह विरोध करते हैं। उनकी मांग है कि अगर प्रशासन एक पेड़ हटाता है तो उसके बदले दस पेड़ लगाए जाने चाहिए। हालांकि प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि वह यहां पेड़ हटाएंगे तो नए पेड़ भी लगाएंगे।
जीरकपुर से मध्य मार्ग पर जाने वाले लोगों को पहुंचेगा लाभ
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की सड़क के चौड़ीकरण से जीरकपुर की तरफ से आने वाले लोगों को मध्य मार्ग पर पहुंचना आसान हो जाएगा। यह परियोजना चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ व पंचकूला को जोड़ने वाले अंडरपास परियोजना के साथ में ही शुरू की जा रही है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अंडरपास प्रशासन के विकास और विस्तार योजना का ही हिस्सा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेलवे स्टेशन के विकास परियोजना को लेकर जानकारी ली थी। इसके लिए यूटी प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के बीच एक बैठक भी हुई थी। बैठक में इसके प्लान व इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्लान तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें