फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना से 37 की मौत, 1121 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में वीरवार को कोरोना से 37 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 1121 नए संक्रमित मिले। मृतकों में रिकॉर्ड मोहाली के 20, चंडीगढ़ के 10 और पंचकूला के 7 रहने वाले थे। वहीं, नए मरीजों में 404 चंडीगढ़, 467 मोहाली और 250 पंचकूला के हैं।
विज्ञापन

शहर में वीरवार को 891 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। 404 संक्रमितों में 238 पुरुष और 166 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3208 संदिग्धों की कोरोना जांच की, जिनमें से 156 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 6073 है, जबकि अब तक 666 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 54 मरीज मिले। इसके अलावा मौलीजागरां में 30, धनास में 18, सेक्टर 41 में 12, सेक्टर 45 में 13, सेक्टर 46 में 16, सेक्टर 52 व 56 में 9-9, डड्डूमाजरा में 9, मलोया में 9, राम दरबार में 8, सेक्टर 24 में 8, सेक्टर 19 में 9, सेक्टर 39 में 7 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

ये हार गए कोरोना से जिंदगी की जंग
सेक्टर-39 की 53 वर्षीय महिला की पंचकूला के सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
सेक्टर-25 के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई।
सेक्टर 25 निवासी 43 साल के पुरुष की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
सेक्टर 20 के रहने वाले 75 साल के वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
सेक्टर-30 निवासी 56 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
धनास निवासी 59 साल के पुरुष की पीजीआई में मौत हो गई।
सेक्टर 50 के रहने वाले 73 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई।
रायपुर खुर्द निवासी 65 साल के वृद्ध की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
बहलाना के रहने वाले 61 साल के वृद्धा की पीजीआई में मौत हो गई।
धनास निवासी 35 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। ये सभी कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
मोहाली में रिकॉर्ड 20 की मौत
मोहाली। जिले में कोरोना से वीरवार को रिकॉर्ड 20 लोगों की मौत हो गई। यह कोरोना काल में अब तक की एक दिन में होने वाली मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, 467 नए संक्रमित सामने आए हैं। अब तक होने वाली मौतों का आंकड़ा 821 पर पहुंच गया है। दूसरी ओर राहत की बात यह है कि रिकॉर्ड 1442 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को हिदायत दी है कि वह कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
पंचकूला में सात ने दम तोड़ा
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 250 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से अब तक 307 लोग दम तोड़ चुके हैं। रिकवरी रेट 91.18 फीसदी हो चुका है। इसके अलावा 2220 मामले सक्रिय हैं। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 250 मामले सामने आए हैं। जिन मरीजों में कोरोना पाया गया है, उनको आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें