फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार ने दी खास सौगात, 15 साल के बच्चों के लिए भी खुशखबरी

Wed, 22 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : rakhi
विज्ञापन
हरियाणा सरकार बहन-भाई के प्यार के त्योहार रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। इस बार रोडवेज बसों में प्रदेश भर में महिलाएं 24 घंटे के बजाए 36 घंटे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन और उससे अगले दिन रोडवेज बसों में महिलाओं को यह सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने इस बार महिलाओं के साथ जाने वाले 15 साल तक के बच्चों का भी कोई टिकट न लेने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


पहले यह सुविधा सरकार की परिवहन नीति में शामिल आयु वर्ग अनुसार ही होती है। इस बार विशेष तौर पर 15 साल तक की आयु के बच्चों को मां के साथ मामा के घर जाने पर निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया जा रहा है। 

परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की ओर से विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ताकि समय रहते सभी डिपो को इसकी लिखित सूचना भिजवा दी जाए। उधर, जेल मंत्री के नाते भी पंवार ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को जेल बंद होने के बावजूद बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने की विशेष छूट रहेगी।
विज्ञापन


 इस बार रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को पड़ रहा है, इसलिए सरकार ने जेल मैनुअल में ढील देने का निर्णय लिया है। वैसे रविवार को किसी को भी कैदियों से मिलने नहीं दिया जाता। बता दें कि बीते दिनों नई दिल्ली में हुई कैबिनेट बैठक के बाद अनौपचारिक तौर पर इन बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें