फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

358 हिमवीरों ने ली देश सेवा की शपथ

Sat, 23 Aug 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के भानू स्थित बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को 358 हिमवीर देश सेवा की शपथ लेने के बाद सुरक्षा बल की मुख्य धारा से जुड़ गए।
विज्ञापन


इस मौके पर सब इंस्पेक्टर रैंक की जनरल ड्यूटी में आए कैडेट्स ने शानदार परेड की, जिसकी सलामी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने ली। उन्होंने आईटीबीपी की मुख्य धारा से जुड़े हिमवीरों को बधाई दी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वालों को सम्मानित किया।

इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि आईटीबीपी उस बार्डर पर तैनात रहती है, जहां कोई दूसरी फोर्स नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि वह आज इस फोर्स के बीच आकर उनसे मिलने का मौका मिला।
विज्ञापन


रिजिजू ने सुरक्षा बल में आए नए सब इंस्पेक्टर के परिवारों को भी बधाई दी, जिन्होंने अपने बेटे देश सेवा के लिए आइटीबीपी में भेजे। इस ट्रेनिंग सेंटर से यह अब तक की सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड रही।

इस मौके पर आईटीबीपी के डीजी सुभाष गोस्वामी ने भी अधिकारी बने हिमवीरों को बधाई दी और सुरक्षा बल की आन, बान और शान को सदैव सर्वोपरि रखने को कहा। समारोह में डीजीपी हरियाणा एसएन वशिष्ठ, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा, राजेंद्र सिंह, डीजी वेलफेयर पंजाब मेजर जनरल एआर प्रसाद, डीआईजी भानू सेंटर एचएस गौराया, डीसीपी पंचकूला राहुल शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें मिला अव्वल रहने पर अवार्ड
- ओवरआल बेस्ट कैडेट अनूप कुमार
- फिजिक्ल में अव्वल रहने पर वाई यूरियोन
- ड्रिल के लिए अमृतपाल सिंह
- वैपन हैंडलिंग के लिए अशोक सिंह
- बेस्ट फायर के लिए बिरमा राम
- बेस्ट खिलाड़ी के लिए मयंक मल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें